एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बना, नया रिकॉर्ड बनाया

बेंगलोर
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने इस साल इंग्लैंड का दो साल पुराना रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो किसी और टीम के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा। साल 2021 में भारत ने कुल 87 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे, यह रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड ने तोड़ा और 89 छक्के लगा डाले। भारत इस साल पहले ही इंग्लैंड के 89 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है और अब 100 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर चुका है।

एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बन गया है। साल 2024 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी खास रहा है। भारतीय टीम ने इसी साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अगर भारत के नाम हो गया, तो इसमें ज्यादा चौंकने वाली बात भी नहीं है, क्योंकि इस मामले में रोहित फ्रंट से अपनी टीम को लीड करते हैं।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया जिस तरह का अटैकिंग क्रिकेट खेल रही है, वह बाकी देशों के लिए मिसाल बनता जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली द्वारा लगाया गया छक्का भारत का साल 2024 में 100वां छक्का था। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत को दबाव में डाल दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने वापसी की है। अब देखना यह है कि क्या इस मैच में कोई चमत्कार हो पाता है और भारतीय टीम होम ग्राउंड पर टेस्ट में जीत दर्ज करने का अपना सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं?

  • Related Posts

    MVA समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, चुनाव अधिकारियों से मिलीभगत

    मुंबई मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित शिव सेना (यूबीटी) के मुख्य कार्यालय शिवालय में एमवीए नेताओं की शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष…

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा& दो सरकारी बंगले पर कब्जा करना चाहती हैं आतिशी

    नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) पर शीशमहल को लेकर जनता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    अब  विश्वभर में गूंजेगा राम राजा का नाम, रामनगरिया बनेगी विश्व धरोहर, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर की दीवार जर्जर, मरम्मत के लिए ASI ने लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज

    इजराइली एजेंटों ने पेजर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर दिया धोखा

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    इजराइली एजेंटों ने पेजर ताइवानी ब्रांड गोल्ड अपोलो का बताकर दिया धोखा

    चीफ को मारने के बाद बोले नेतन्याहू& जंग तो कल खत्म कर दें, बस एक शर्त मान ले हमास, दाल दे हथियार