एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बना, नया रिकॉर्ड बनाया

बेंगलोर
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने इस साल इंग्लैंड का दो साल पुराना रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो किसी और टीम के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा। साल 2021 में भारत ने कुल 87 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे, यह रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड ने तोड़ा और 89 छक्के लगा डाले। भारत इस साल पहले ही इंग्लैंड के 89 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है और अब 100 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर चुका है।

एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बन गया है। साल 2024 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी खास रहा है। भारतीय टीम ने इसी साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अगर भारत के नाम हो गया, तो इसमें ज्यादा चौंकने वाली बात भी नहीं है, क्योंकि इस मामले में रोहित फ्रंट से अपनी टीम को लीड करते हैं।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया जिस तरह का अटैकिंग क्रिकेट खेल रही है, वह बाकी देशों के लिए मिसाल बनता जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली द्वारा लगाया गया छक्का भारत का साल 2024 में 100वां छक्का था। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत को दबाव में डाल दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने वापसी की है। अब देखना यह है कि क्या इस मैच में कोई चमत्कार हो पाता है और भारतीय टीम होम ग्राउंड पर टेस्ट में जीत दर्ज करने का अपना सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं?

  • Related Posts

    कंटेंट क्रिएशन में भारत में आज इंडिया दुनिया की कंटेंट क्रिएशन राजधानी बनने की ओर : संचार मंत्री सिंधिया

    नई दिल्ली संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंटेंट क्रिएशन में भारत के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए आज कहा कि भारत दुनिया की कंटेंट क्रिएशन राजधानी बनने की ओर अग्रसर…

    जाते&जाते CJI चंद्रचूड़ की बड़ी सौगात, सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया

    नई दिल्ली एक अहम कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि शीर्ष अदालत की सभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

    एक दिन में 100 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    एक दिन में 100 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही