शिवराज श्रमिकों के खातों में अंतरित करेंगे संबल योजना की राशि

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 मार्च को रीवा के मऊगंज में संबल योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।
योजना में निर्माण श्रमिकों के 3509 प्रकरणों में 75 करोड़ और संबल योजना के 23 हजार 801 प्रकरणों में 530 करोड़ रूपये की सहायता राशि हितग्राही के खाते में अंतरित की जायेगी।

श्रम सचिव संजय जैन ने बताया कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की सहायता दी जाती है। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शुरू की गई यह योजना वास्तविक अर्थों में श्रमिकों का संबल है। योजना का देश के कई राज्यों ने अनुकरण किया है। प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिए भी म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 18 योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    अनूपपुर अमरकंटक तिराहा पर वाहन चेकिंग दौरान स्कूल वेन (mp 65za7281)  तेज गति से जा रही थी, वेन को यातायात पुलिस द्वारा रोककर चालक सोनू दाहिया को ब्रईथ एनालाइजर से…

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त  होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    नंन्ही बच्ची की  कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’