पुलिस सेवा आम नागरिकों के विश्वास की कसौटी: पटेल

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों से कहा कि अपनी मेधा और ज्ञान के द्वारा ऐसे माहौल का निर्माण करें जिसमें नागरिक कानून लागू करने वालों से डरने के बजाय कानून से डरें और इसका सम्मान करें। किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं मिले।


श्री पटेल आज भारतीय पुलिस सेवा के 74वें बैच के मध्यप्रदेश कैडर के प्रशिक्षु अधिकारियों को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की संवेदनशील एवं व्यावसायिक पहचान बनाने में आई.पी.एस. अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आई.पी.एस. अधिकारियों की ज़िम्मेदारी केवल कानून के शासन और हमारी लोकतांत्रिक राज-व्यवस्था की सामान्य अवधारणा को बनाए रखने के लिए कानून-व्यवस्था और ईमानदार आचरण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास की कसौटी भी है। आमजन, आई.पी.एस. अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के रखवाले और न्याय दिलाने में मदद करने वाले अधिकारी के रूप में देखते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आई.पी.एस. अधिकारी होने के नाते, आपके कंधों पर भारी जिम्मेदारी रहेगी। यह ऐसी सेवा है जो हमारी राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रणाली के स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि आई.पी.एस. अधिकारी को विशेष अधिकार और शक्तियाँ प्राप्त होती हैं, जो वास्तव में लोगों की सेवा का साधन बनती हैं। आई.पी.एस. अधिकारी का प्राथमिक कर्त्तव्य आम नागरिकों की सेवा करना और यह सुनिश्चित करना है कि गरीब से गरीब, वंचित और अंतिम कड़ी के व्यक्ति को भी न्याय मिले। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, अधिकारी व्यवस्था में निरंतरता और संविधान के प्रतिनिधि हैं। सभी से कानून की गरिमा की रक्षा की अपेक्षा भी है। उन्होंने कहा कि आई.पी.एस. वह दुर्लभ नौकरी है, जिसमें केवल कुछ व्यक्तियों के लिए नहीं बल्कि हजारों लोगों के जीवन में अंतर लाने का अवसर मिलता है। इसका सदुपयोग राष्ट्र और समाज निर्माण के रूप में करना चाहिए। पुलिस बलों के अधिकारी के रूप में, बिना किसी भय, पक्षपात और विलंब के कर्त्तव्य-पालन का स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत कर, राष्ट्र-समाज के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।


राज्यपाल ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बताया गया कि 74वें बैच के मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के 09 अधिकारियों में से 4 मध्यप्रदेश, 2 उत्तर प्रदेश और ।-। अधिकारी कर्नाटक, राजस्थान तथा दिल्ली के निवासी है। सभी अधिकारी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त है। वर्तमान में ये 29 सप्ताह के लिए अपने कैडर राज्य मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों और संस्थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इन्हें 04 सप्ताह का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में दिया जायेगा। शेष प्रशिक्षण पदस्थापना जिलों में प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण में से अधिकारी मध्यप्रदेश की प्रशासनिक प्रक्रियाओं, स्थानीय विधान, भौगोलिक परिदृश्य तथा संस्कृति से परिचित होंगे।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर और राज्यपाल के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी मौजूद थे।

  • Related Posts

    म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी के खिलाड़ी यश बाथरे ने जीते 02 पदक

    भोपाल वर्ल्ड मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर इजिप्ट में किया गया। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे ने खेल का शानदार प्रदर्शन…

    एलीट आरईसी कम्बाइंड राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 रोहतक में, खेल मंत्री ने प्रदर्शन की सराहना

    भोपाल राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 का आयोजन साई एन.बी.ए. रोहतक (हरियाणा) में किया गया। दिनांक 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक एलीट आरईसी कम्बाइंड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी के खिलाड़ी यश बाथरे ने जीते 02 पदक

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी के खिलाड़ी यश बाथरे ने जीते 02 पदक

    एलीट आरईसी कम्बाइंड राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 रोहतक में, खेल मंत्री ने प्रदर्शन की सराहना

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    एलीट आरईसी कम्बाइंड राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 रोहतक में, खेल मंत्री ने प्रदर्शन की सराहना

    Forest guards से वेतन वसूली पर लगी रोक, वित्त विभाग को पुनर्विचार के लिए वन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    Forest guards से वेतन वसूली पर लगी रोक, वित्त विभाग को पुनर्विचार के लिए वन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य दिवस पर किया अन्नदाता किसानों का किया अभिवादन

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य दिवस पर किया अन्नदाता किसानों का किया अभिवादन

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर किसानों का अभिनंदन किया

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर किसानों का अभिनंदन किया

    पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल