लोककल्याणकारी योजनाओं के आकलन की आवश्यकता: मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि लोक कल्याण की योजनाओं, कार्यक्रमों और पहलों के आकलन की आवश्यकता है जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को इनका लाभ मिल सके।

मांडविया ने शुक्रवार को यहां ‘स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी आकलन (आईएसएचटीए) 2023’ पर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारत के यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) एजेंडे के हिस्से के रूप में अपने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी आकलन की मदद से संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में संसाधन आवंटन और उपयोग के अनुकूलन के लिए विश्व स्तर पर व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली पद्धति है। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल मौजूद थे। संगोष्ठी में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य को हमारे देश में एक सेवा माना जाता है और स्वास्थ्य क्षेत्र में संलग्न होना, मानवता की सेवा करने का अवसर देता है। उन्होंने को-विन का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत हमेशा वैश्विक समुदाय के लिए जिम्मेदार रहा है और देश में होने वाले किसी भी शोध और नवाचार को दुनिया के उपयोग के लिए आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने कहा,“यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि हम न केवल देश को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करें, बल्कि वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन के अनुरुप वैश्विक स्वास्थ्य सेवा लक्ष्यों को पूरा करने और सहयोग करने के लिए अपनी ताकत का उपयोग करें।”

डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली बनाना आने वाले भविष्य में वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक प्रगति के साथ-साथ कमजोर वर्ग को प्राथमिकता देती है। उन्होंने टेलीमेडिसिन क्षेत्र से सर्वोत्तम प्रणालियों का उपयोग करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, 23 देशों के प्रतिनिधि, गाम्बिया, मोरक्को, लेसोथो, बुरुंडी और इरिट्रिया के राजदूत तथा भूटान, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, गाम्बिया, रवांडा, जिबूती, मेडागास्कर, मलावी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

  • Related Posts

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    पंजाब पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान…

    दीपावली का तोहफा: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

    नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    • By
    • October 16, 2024
    • 2 views
    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    • By
    • October 16, 2024
    • 2 views
    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु