करदाता राष्ट्र निर्माण में सरकार के साझीदार: मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि देश के करदाता न केवल राजस्व के स्रोत हैं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण में सरकार के साझीदार भी हैं।

श्रीमती मुर्मू ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में भारतीय राजस्व सेवा के 76वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (2020 और 2021 बैच) के सहायक कार्यकारी अभियंताओं से मुलाकात की।

भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के लिये प्रत्यक्षों करों का संकलन करना बहुत महत्त्वपूर्ण दायित्व है, जिसके लिये अत्यंत दक्षता और पारदर्शिता की जरूरत होती है। सरकार इन करों को विकास परियोजनाओं में खर्च करती है और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करती है। सरकार के लिये संसाधन जमा करने में राजस्व अधिकारियों की अहम भूमिका होती है और इस तरह वह आधार तैयार होता है, जिस पर शासन के अन्य ढांचों का निर्माण होता है। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा , “ करदाता न केवल राजस्व के स्रोत हैं, बल्कि वे राष्ट्र-निर्माण में हमारे साझीदार भी हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ऐसा माहौल तैयार करें, जो कर संकलन तथा करदाताओं, दोनों के लिये सहायक व मित्रवत हो।”

सहायक कार्यकारी अभियंताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि सीपीडब्लूडी सार्वजनिक इमारतों, सरकारी कार्यालयों और आवास के निर्माण व रखरखाव के लिये जिम्मेदार है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की तेज प्रगति के कारण सड़कों, राजमार्गों, हवाई अड्डों जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं तथा अस्पतालों, शिक्षा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों जैसी जन संस्थाओं की मांग में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सीपीडब्लूडी अधिकारियों व सहायक कार्यकारी अभियंताओं का लक्ष्य होना चाहिये कि वे ऐसी सुविधाओं का निर्माण करें, जो न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करें, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिये भी सतत भविष्य सुनिश्चित करें। राष्ट्रपति ने उनसे आग्रह किया कि वे परियोजनाओं को अधिक ऊर्जा-दक्ष, सतत और वातावरण-अनुकल बनाने के लिये अभिनव तरीकों की पड़ताल करें।

  • Related Posts

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    पंजाब पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान…

    दीपावली का तोहफा: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

    नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु