महाभारत और रामायण से प्रेरणा लेते थे गांधीजी

प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा है कि रामायण और महाभारत में स्वतंत्रता के प्रेरक तत्व समाहित है‌ और महात्मा गांधी सहित कई स्वतंत्रता सेनानी इन दोनों महाकाव्य से प्रेरणा लेते थे।

डॉ. तिवारी ने मंगलवार को यहां साहित्य अकादमी के साहित्योत्सव के चौथे दिन “महाकाव्यों की स्मृतियाँ, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में उद्घाटन वक्तव्य देते हुए कहा कि महात्मा गाँधी जहाँ रामायण से प्रेरणा लेते थे तो बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और विपिनचंद्र पाल, गीता से प्रेरणा लेते रहे, जोकि महाभारत का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह और स्वराज जो गाँधीजी के सबसे बड़े शस्त्र थे। वे तुलसीदास की रामचरित मानस से ही उन तक पहुँचते हैं।

बीज वक्तव्य देते हुए प्रख्यात सामाजिक सिद्धांतकार एवं आलोचक आशीष नंदी ने कहा कि समाज की आंतरिक संवेदना हमारे महाकाव्यों में ही संरक्षित है। हमारे महाकाव्य जीवन के प्रति ज्यादा विविधता के साथ सोचने का अवसर देते है। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने कहा कि इन दोनों महाकाव्यों में हमारी जातीय स्मृतियाँ संरक्षित है।

साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने कहा कि भारत की आंतरिकता इन दोनों महाकाव्यों में बसती है।

  • Related Posts

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    पंजाब पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान…

    दीपावली का तोहफा: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

    नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    • By
    • October 16, 2024
    • 1 views
    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु