कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार सतर्क,टेस्ट बढ़ाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ने से सतर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एहितयात बरतने और टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।
श्री योगी ने सोमवार को टीम-09 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होने कहा कि पिछले सात दिनों में करीब दो लाख 20 हजार टेस्ट किए गए और 265 कोविड पॉजिटिव मरीज पाए गए। प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 01 कोविड पॉजिटिव मरीज है। वर्तमान में 262 एक्टिव केस हैं और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में देश में किए जा रहे कुल कोविड टेस्ट का 35-40 फीसदी टेस्ट उत्तर प्रदेश में हो रहा है। सतर्कता और सुरक्षा के दृष्टिगत इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है।
उन्होने कहा कि पिछले सप्ताह लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक केस मिले हैं। यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। लखीमपुर के एक विद्यालय में पॉजिटिव पाई गई सभी लोगों की स्थिति ठीक है। सभी को क्वारेन्टीन किया गया है। इनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकवर से सुरक्षित है। सर्वाधिक टीकाकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है। ऐसे में किसी बड़े खतरे की आशंका न्यून है। आगामी दिनों के मंदिरों व अन्य धर्मस्थलों में लोगों का आवागमन बढ़ेगा। ऐसे में संक्रमण प्रसार की संभावना हो सकती है। ऐसे में गंभीर रोग से ग्रस्त, वृद्धजन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन से यथासंभव बचने का प्रयास करें। यदि जाएं तो मास्क लगाकर ही जाएं। इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।
श्री योगी ने कहा कि देश में बढ़ते केस को देखते हुए तत्काल सभी 75 जिलों में कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल चिन्हित किए जाएं। विगत वर्ष स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हों। अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर एक्टिव हों। पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो। जहां वेंटिलेटर हो वहां एनेस्थेटिक की तैनाती जरूर की जाए। कोविड के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जाए। आगामी 11-12 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अस्पतालों में मॉक ड्रिल करते हुए अपनी तैयारियों की परख की जाए।

  • Related Posts

    राम माधव बनाए जा सकते हैं जम्मू&कश्मीर के एलजी

    श्रीनगर केंद्र सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल बदल सकती है। हालांकि, अब तक इस संभावित फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर…

    आज दूसरी बार सैनी संभालेंगे हरियाणा की कमान, जिलाध्यक्ष से CM बनने तक का सफर

    चण्डीगढ़ नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    उज्जैन की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब

    भोपाल में आज से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    भोपाल में आज से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू

    CM यादव ने PM मोदी का छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए आभार माना

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    CM यादव ने PM मोदी का छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य  में वृद्धि के लिए आभार माना

    हाई कोर्ट ने आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देने और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    हाई कोर्ट ने आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देने और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया

    दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार किया डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य&विष्णुदत्त शर्मा

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार किया डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य&विष्णुदत्त शर्मा

    अमेरिका में 43% छोटी कंपनियां घाटे में, साल 2008 के वित्तीय संकट से भी बुरे हालात

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    अमेरिका में 43% छोटी कंपनियां घाटे में, साल 2008 के वित्तीय संकट से भी बुरे हालात