सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

सिवनी
जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हैं। इनमें गंभींर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

भुट्टा तोड़कर लौट रहे थे श्रमिक
दरअसल खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ने के बाद 27 श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। इस भीषण दुघर्टना के बाद हाईवे में चीख पुकार मच गई।

तेज बारिश के बीच हादसा
तेज वर्षा के बीच मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस और एंबुलेंस कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रमिकों में अधिकांश महिलाएं हैं। घटना स्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं, इनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

इनका चल रहा उपचार
मृतक महिला की पहचान बती यादव (35) आमाकोला निवासी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में रामकला बाई व रामकला बाई निवासी नांदी बरघाट को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य 24 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें बरघाट नांदी गांव निवासी कृष्णा बाई (35), कोशल्या बाई बट्टी (45), दशरथ बिसेन (50), दर्शन बिसेन (55), जोशी मर्सकोले, राजेश नागोत्रा, अनीता बाई यादव (45), चतुरसिंह बट्टी, रामकली बिसेन (45), इंद्रा बिसेन (20), सोमवती बट्टी (45), कौशल्या बाई मानेश्वर (50), जामवती बाई बिसेन (40) शामिल है।

वहीं अन्य घायलों में लखनवाड़ा थाना के आमाकोला गांव निवासी अभिलाषा बाई (30), सीमा बाई यादव (38), अनुराधा यादव (19), संतलाल यादव (62), लक्ष्मी यादव (21), अनीता बाई यादव (45), अन्नी बाई यादव (50), संजू यादव (35), आदेश बघेल (35), शिवकुमारी यादव (35), विमल यादव (45) व सरस्वती यादव (35) शामिल हैं।

तेज वर्षा के दौरान मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तेज वर्षा के बीच हाईवे में भीषण दुघर्टना के बाद चीख-पुकार मच गई। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे सहित पुलिस कर्मियों ने वर्षा के पानी में भीगते हुए सभी घायलों को अलग-अलग चौपहिया वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल चौकी के पुलिस कर्मियों ने सभी को वार्ड में भर्ती कराया। यहां डाक्टर व स्वास्थ्य अमला तत्परता से घायलों के उपचार में जुट गया।

  • Related Posts

    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    भोपाल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। एसीएस श्री के.सी.गुप्ता,एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया,ईएनसी श्री आर.के.मेहरा…

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    भोपाल प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। जैसे-जैसे बोवनी होती जा रही है, वैसे-वैसे खाद की आपूर्ति हो रही है। पूरे रबी सीजन के लिए 42 लाख टन खाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    सिवनी में कंटेनर की टक्कर से श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 अन्य घायल, दो जबलपुर रैफर

    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा& मप्र में खाद की कमी नहीं, किसानों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमोदय आदर्श आईटीआई का किया अवलोकन

    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    ज्ञान और विज्ञान का संगम है विज्ञान मेला : मंत्री श्री राजपूत

    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

    • By
    • October 18, 2024
    • 1 views
    मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’