अवैध पटाखे मिलने पर उज्जैन में गोदाम सील, प्रशासन और पुलिस की टीम ने 7 गोदामों पर डाले छापे, फैक्ट्री में भी चेकिंग

 उज्जैन

उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री की जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीएसपी जीवाजीगंज सुमित अग्रवाल, एसडीएम घटिया राजाराम करजरे, और थाना प्रभारी भेरूगढ़ चंद्रिका प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम रातड़िया में पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान, वर्जित पटाखे बेचते पाए जाने पर बाबजी फायरवर्क्स के एक गोदाम को सील कर दिया गया। जांच में सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और भंडारण क्षमता की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें।

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। साथ ही, त्योहार के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।

  • Related Posts

    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है दवाएं वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11…

    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

     जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने सागर अंतर्गत बंडा में मासूम बहन से दुष्कर्म के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

    यमुना नदी में फिर जहरीला सफेद झाग, छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    यमुना नदी में फिर जहरीला सफेद झाग,  छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत

    पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक& हरियाणा सरकार के बड़े फैसले

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक& हरियाणा सरकार के बड़े फैसले

    सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, अब इस मामले में चलेगा ट्रायल

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, अब इस मामले में चलेगा ट्रायल

    मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की