मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे
इंडिया केम : 2024 में उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं

मुंबई में 17-19 अक्टूबर 2024 तक हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की थीम “एडवांटेज भारत : इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स पेविंग द फ्यूचर” है। इस अवसर पर 13वीं द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

मुंबई में 17-19 अक्टूबर 2024 तक हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा केद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र रजनीकांत पटेल, ओडिशा के उद्योग राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन, सचिव रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग सुनिवेदिता शुक्ला वर्मा, अध्यक्ष फिक्की और सीएमडी दीपक नाइट्राइट लिमिटेड दीपक मेहता, कार्यकारी निदेशक रिलायंस लिमिटेड निखिल मेसवानी, एवोनिक इंडस्ट्रीज के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और एशिया प्रशांत के अध्यक्ष डॉ. क्लॉस रेटिग, अध्यक्ष फिक्की राष्ट्रीय पेट्रोकेमिकल्स समिति और एमडी और सीईओ, एचएमईएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड प्रभा दास हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश में केमिकल और पेट्रो केमिकल क्षेत्र में बीना स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रो केमिकल परियोजना सहित देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रदेश में किए जा रहे उत्पादन और गेल इंडिया की वृहद पेट्रो केमिकल परियोजना सहित इस क्षेत्र में मजबूत की जा रही अधोसंरचना से संबंधित विवरण देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देखेंगे एमपी पवेलियन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाम्बे एग्जिबिशन सेंटर में सम्मेलन के सत्र को पूर्वान्ह 11.30 बजे संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदर्शनी सभागार में एमपी पवेलियन भी देखेंगे। मुंबई में इंडिया केम : 2024 के अवसर पर मध्यप्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश बढ़ाने के प्रयासों का ब्यौरा भी प्रदर्शित किया गया है।

 

  • Related Posts

    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है दवाएं वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11…

    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

     जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने सागर अंतर्गत बंडा में मासूम बहन से दुष्कर्म के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो&केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मासूम से दुष्कर्म के बाद काट दिया था सिर, कोर्ट ने कहा& मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है, मौत की सजा उम्रकैद में बदली

    यमुना नदी में फिर जहरीला सफेद झाग, छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    यमुना नदी में फिर जहरीला सफेद झाग,  छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत

    पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक& हरियाणा सरकार के बड़े फैसले

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    पराली जलाने पर दर्ज होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक& हरियाणा सरकार के बड़े फैसले

    सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, अब इस मामले में चलेगा ट्रायल

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    सुप्रीम कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, अब इस मामले में चलेगा ट्रायल

    मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की

    • By
    • October 18, 2024
    • 0 views
    मंत्री सीतारमण ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में टेक लीडर्स राउंडटेबल की अध्यक्षता की