केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा& छोटे किसानों के लिए कृषि को लाभकारी बनाने पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि छोटे किसानों के लिए कृषि को लाभकारी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
श्री सिंह ने यहां किसान और किसान संगठनों से मुलाकात के अपनी साप्ताहिक कार्यक्रम के बाद कहा कि किसानों से खेती से संबंधित कई विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों ने एक-दो या ढाई एकड़ ज़मीन वाले किसानों को लाभकारी खेती के लिए मॉडल कृषि फार्मिंग के प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया है।
श्री चौहान ने कहा कि किसानों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उनके समाधान का प्रयास किया जायेगा। इनमें से राज्यों को संबंधित विषय भेजेंगे और केंद्र सरकार के विषयों पर विभाग कार्रवाई करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों से संवाद बहुत उपयोगी‌ है और‌ इससे मूल समस्याओं की जानकारी मिल रही है। साथ ही सरकारी योजनाण्ं भी किसानों तक पहुंच रही हैं।
संवाद में शामिल किसान अलग-अलग संगठनों और राज्यों से थे।
श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किये गये सभी प्रयासों सहित पिछले कल रबी की एमएसपी बढ़ाने की जानकारी किसानों को दी गयी।
संवाद के दौरान किसानों ने एक एकड़ वाले खेत में ही लाभकारी खेती कर रहे किसानों के उदाहरण भी दिये। उन्होंने पानी पहुँचाने, उर्वरकों के प्रयोग, मिट्टी को स्वस्थ बनाना, प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के कारण परेशानियां, चीनी मिलों के बंद होने और आवारा पशुओं की समस्याओं आदि को लेकर चर्चा की। किसानों ने श्रीअन्न को बढ़ावा देने को लेकर भी सुझाव दिये।

  • Related Posts

    मेट्रो ने शुरू की वाट्सप टिकट सेवा, ‘Hi’ भेजकर खरीद सकते हैं टिकट

    मुंबई महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने शुरू की है।…

    भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जस्टिन ट्रूडो के बयानों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी

    नई दिल्ली भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक तनाव पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयानों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, गांजे के 620 पौधे जब्त

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, गांजे के 620 पौधे जब्त

    मेट्रो ने शुरू की वाट्सप टिकट सेवा, ‘Hi’ भेजकर खरीद सकते हैं टिकट

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    मेट्रो ने शुरू की वाट्सप टिकट सेवा, ‘Hi’ भेजकर खरीद सकते हैं टिकट

    मध्यप्रदेश में निवेश कर, प्रदेश तथा देश की विकास यात्रा में बनें सहभागी: मुख्य सचिव श्री जैन

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    मध्यप्रदेश में निवेश कर, प्रदेश तथा देश की विकास यात्रा में बनें सहभागी: मुख्य सचिव श्री जैन

    सिंहस्थ के वैश्विक आयोजन के लिये अभी से करें तैयारियाँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    सिंहस्थ के वैश्विक आयोजन के लिये अभी से करें तैयारियाँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पन्ना जिले में सकरिया हवाई पट्टी का हुआ शुभारंभ

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    पन्ना जिले में सकरिया हवाई पट्टी का हुआ शुभारंभ

    जनजातीय विद्यार्थियों के आय, जाति प्रमाण&पत्र और बायोमेट्रिक ई&केवाईसी समग्र के लिए जारी है विशेष अभियान

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    जनजातीय विद्यार्थियों के आय, जाति प्रमाण&पत्र और बायोमेट्रिक ई&केवाईसी समग्र के लिए जारी है विशेष अभियान