भाजपा के खिलाफ भ्रांति फैलाई गई थी कि किसानों से अन्याय हो रहा है: अमित शाह

हरियाणा
हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में बुधवार को नायब सिंह सैनी को नेता चुन लिया गया। अब वह सरकार गठन का दावा करेंगे और गुरुग्राम को पंचकूला में शपथ लेंगे। नायब सैनी को नेता चुने जाने की जानकारी अमित शाह ने दी और कहा कि भाजपा के खिलाफ भ्रांति फैलाई गई थी कि किसानों से अन्याय हो रहा है। अमित शाह ने कहा, ‘यह भ्रांति फैलाई गई कि किसानों से अन्याय हुआ। मैं आज विपक्ष से कहना चाहता हूं कि पूरे देश में यदि कोई राज्य 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदता है तो वह भाजपा के शासन वाला हरियाणा है।’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनी केंद्र की यह ऐसी पहली सरकार है, जिसने एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसलों की खरीद की है। एक बात और स्पष्ट कर दूं कि यह सरकार अग्निवीरों के जरिए युवाओं पर अन्याय करने वाली नहीं है बल्कि अग्निवीर के माध्यम से सेना को युवा बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि बीते 10 साल जैसे भाजपा की सरकार ने काम किए हैं। उसी तरह से नायब सिंह सैनी की सरकार भी काम करती रहेगी। विपक्ष ने लोगों को भड़काने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हमारा वादा है कि अग्निवीर से लौटा हुआ एक-एक जवान भारत और हरियाणा की सरकार में पेंशन वाली नौकरी पाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी प्राथमिकता में रखा है कि जवानों और किसानों के हितों की रक्षा की जाए। अमित शाह ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी के विकास की नैरेटिव की जीत है। वह पूरे देश में विकास के मुद्दे को लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि यह भाजपा की नीतियों की भी जीत है। 1980 के बाद से अब तक ऐसा कहीं नहीं हुआ कि लगातार तीन बार किसी पार्टी को जीत मिली हो, ऐसा भाजपा के साथ ही हरियाणा में हुआ है।

सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, जिनमें वरिष्ठ नेता अनिल विज, राव नरबीर, आरती सिंह राव, मुकेश शर्मा, शक्ति रानी शर्मा आदि शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश करना चाहती है। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एनडीए शासित देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    पंजाब पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान…

    दीपावली का तोहफा: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

    नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु