नायब सिंह सैनी का रोजगार पर बड़ा ऐलान& पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देंगे उसके बाद शपथ ग्रहण करेंगे

हरियाणा
हरिणाया में एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही सत्ता की बागडोर थामेंगे। सौनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। अब हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सैनी ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देंगे उसके बाद शपथ ग्रहण करेंगे। नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में लूंगा पहले 24 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा। वादे को पूरा करते हुए कल नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है।”

सैनी पेश किया सरकार बनाने का दावा
नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे कुछ घंटे पहले ही पंचकूला में हुई बैठक में सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। नवनिर्वाचित विधायकों कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने सैनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीट पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस ने 37 सीट प्राप्त की हैं। सैनी गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने पर क्या बोले सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी के नेताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल मार्गदर्शन, राष्ट्रीय नेतृत्व का निरंतर प्रोत्साहन और हरियाणा की देवतुल्य जनता द्वारा चुने गये सभी विधायकों के समर्थन से विधायक दल का नेता चुना गया हूं और सभी के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरूंगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मेरे परिजनों को यह विश्वास दिलाता हूं, “आपका यह भाई, आपका यह बेटा, आपका यह सेवक हर समय आपके लिए आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के लिए मैं पुनः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा शीर्ष नेतृत्व सहित अपने उन सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनके अथक परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।”

  • Related Posts

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    पंजाब पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान…

    दीपावली का तोहफा: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

    नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    केंद्र सरकार ने की ओरछा को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की अनुशंसा

    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित, निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं

    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, किसानों द्वारा कल यानी 17 अक्टूबर को राज्य के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएं जाएंगे

    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    राज्य स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति की 7वीं बैठक हुई

    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु

    • By
    • October 16, 2024
    • 0 views
    शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नोटों से सजावट शुरू, सामग्री लेकर पहुंचे श्रृद्धालु