हरियाणा में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज, भाजपा ने अमित शाह और मोहन यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़
हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोहन यादव प्रचार के लिए उतरे थे।

भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में नई सरकार के गठन और विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा किया गया।

हरियाणा में दशहरे के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। राज्य के एक भाजपा नेता ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर के दशहरा उत्सव के बाद आयोजित किये जाने की संभावना है।

वहीं, भाजपा ने चुनावों के दौरान संकेत ही दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नायब सिंह सैनी अगर जीतते हैं तो सीएम पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे। हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।

इससे पहले भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीट हासिल की। भाजपा ने कांग्रेस से 11 अधिक सीटें जीती। इस चुनाव में जजपा और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही।

हालांकि सैनी कैबिनेट के 10 में से आठ मंत्रियों को हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महिपाल ढांडा और मूलचंद शर्मा पानीपत ग्रामीण और बल्लभगढ़ सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

  • Related Posts

    याचिका में दावा कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद से इंसानों के ऊपर साइड इफेक्ट्स दिख रहेम याचिका हुई ख़ारिज

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में दावा किया गया था कि कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद…

    पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझायी

    चण्डीगढ़ पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस के साथ संयुक्त अभियान परेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    • By
    • October 14, 2024
    • 0 views
    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त  होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    नंन्ही बच्ची की  कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’

    • By
    • October 14, 2024
    • 0 views
    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’