विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में टीम स्वर्ण जीता

नई दिल्ली
दीपक दलाल (545), कमलजीत (543) और राज चंद्रा (528) की भारतीय टीम ने पेरू की राजधानी लीमा में विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने अजरबैजान को एक अंक से हराकर कुल 1616 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। आर्मेनिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत ने इस तरह से 13 स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक सहित कुल 24 पदकों के साथ चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इटली पांच स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदकों के साथ दूसरे जबकि नॉर्वे चार स्वर्ण सहित कुल 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के मुकेश नेलवल्ली ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता, जो प्रतियोगिता में उनका छठा पदक है। उन्होंने 548 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। अजरबैजान के इमरान गारायेव ने 552 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल में परिशा गुप्ता ने 540 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत रजत पदक जीता। हंगरी की मिरियम जाको ने 546 अंक बनाए जो जूनियर विश्व रिकॉर्ड है। भारत की सेजल कांबले (529), केतन (525) और कनिष्का डागर (513) ने इस स्पर्धा में टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता। अजरबैजान की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग ले रही पांचवीं भारतीय दिव्यांशी 523 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

अंतिम दिन की अन्य स्पर्धा में शार्दुल विहान और सबीरा हैरिस ने मिलकर जूनियर मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। शार्दुल (71) और सबीरा (67) ने कुल 138 का स्कोर बनाया। चेक गणराज्य ने स्वर्ण और इटली ने रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में जुहैर खान और भाव्या त्रिपाठी की दूसरी भारतीय जोड़ी ने कुल 134 का स्कोर बनाकर संयुक्त छठा स्थान हासिल किया।

 

  • Related Posts

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जताया भरोसा, चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आएगी टीम इंडिया

    लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को भरोसा जताया कि आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी का आयोजन देश में होगा और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत सहित सभी टीमें…

    2024 महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत के दौरान, हरमनप्रीत को आई गर्दन

    दुबई 2024 महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत के दौरान, कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल समाप्त होने से ठीक पहले अपना संतुलन खो बैठीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त  होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    नंन्ही बच्ची की  कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’