18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

जब-जब ग्रहण लगता है तो इसको लेकर लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ जाती है। अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। आपको बता दें इसके पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 24 मार्च को लगा था। साल का यह दूसरा ग्रहण चंद्रमा और राहु की युति में मीन राशि में लगेगा। इसके साथ ही इस बार पितृपक्ष में चंद्र ग्रहण का साया लगेगा। क्योंकि 17 सितंबर से पितृपक्ष भी शुरू हो रहा है। 18 सितंबर को जो चंद्र ग्रहण लगेगा उसका अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिलेगा। साल का यह चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा ? आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी…

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण तारीख और समय
साल का यह दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण में चांद हल्का सा धुंधला सा नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और ग्रहण का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा।

इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी। आपको बता दें कि उपछाया चंद्र की शुरुआत सुबह 06 बजकर 12 मिनट से हो जाएगी। फिर आंशिक ग्रहण सुबह 7 बजकर 44 मिनट से होगी और ग्रहण उच्च स्तर पर सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह 08 बजकर 44 मिनट पर हो जाएगी और अंत में उपछाया ग्रहण की समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी।

चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं ?
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को लगेगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। दुनिया के बाकी हिस्सों में जब यह चंद्र ग्रहण लगेगा तब भारत में सुबह रहेगी। इस वजह से भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा और जिसके चलते इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण क्या होता है
18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, जिसमें जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है। इसी को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

  • Related Posts

    09 अक्टूबर बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    मेष राशि- मेष राशि के जातक आज प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। आपको पैसों को सही तरीके से मैनेज करने की सलाह दी जाती…

    27 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

    मेष राशि- मेष राशि वालों की आज पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ अपने बर्ताव को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए। अच्छे प्रदर्शन के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त  होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    नंन्ही बच्ची की  कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’