इलाहाबाद सहित तीन उच्च न्यायालयों को मिले मुख्य न्यायाधीश

 इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ और पटना उच्च न्यायालय को शुक्रवार को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्त को मंजूरी प्रदान की। न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। न्यायमूर्ति दिवाकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ही न्यायाधीश के तौर पर अपने सेवा दे रहे थे। वहीं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कोलेजियम ने केंद्र सरकार से इन सभी को पदोन्नति प्रदान कर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सफारिश की थी।
केंद्र विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने इन सभी न्यायाधीशों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने निम्नलिखित न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।” श्री रिजिजू ने अपने ट्वीट में सभी नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीशों और उनके न्यायालयों के नाम भी लिखें हैं।

  • Related Posts

    राम माधव बनाए जा सकते हैं जम्मू&कश्मीर के एलजी

    श्रीनगर केंद्र सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल बदल सकती है। हालांकि, अब तक इस संभावित फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर…

    आज दूसरी बार सैनी संभालेंगे हरियाणा की कमान, जिलाध्यक्ष से CM बनने तक का सफर

    चण्डीगढ़ नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    उज्जैन की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India 2024 का खिताब

    भोपाल में आज से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    भोपाल में आज से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू

    CM यादव ने PM मोदी का छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए आभार माना

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    CM यादव ने PM मोदी का छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य  में वृद्धि के लिए आभार माना

    हाई कोर्ट ने आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देने और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    हाई कोर्ट ने आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देने और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया

    दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार किया डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य&विष्णुदत्त शर्मा

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार किया डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य&विष्णुदत्त शर्मा

    अमेरिका में 43% छोटी कंपनियां घाटे में, साल 2008 के वित्तीय संकट से भी बुरे हालात

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    अमेरिका में 43% छोटी कंपनियां घाटे में, साल 2008 के वित्तीय संकट से भी बुरे हालात