उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी, चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है। जिसमें महिला की जेठानी का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सीलमपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर मौजूद हाजिर रईस ने बताया कि हमें फोन आया कि यहां एक लड़की को गोली मार दी गई है। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और चार हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को पेट में गोली मारी गई थी। उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है, अभी उसकी हालत कैसी है यह नहीं पता है।

घायल महिला के जेठ मोहम्मद अमन ने बताया, “मेरी बीवी और मेरे बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, लेकिन यह इतना बड़ा मामला नहीं था। मेरी मां से भी बात हो रही थी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं थी।” उन्होंने आगे बताया, “मेरी बीवी ने अपने मायके में फोन कर दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। उनके तीन भाई आए और मेरे भाई जावेद से बात करने लगे। तभी उनके एक भाई ने मेरे भाई जावेद पर हमला कर दिया और बंदूक निकाल ली। इसी दौरान मेरे पिता आ गए और उन्होंने उनका हाथ नीचे कर दिया, लेकिन दूसरे भाई ने फिर से बंदूक उठाई और गोली चला दी।

 

  • Related Posts

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद धारावी से चुनाव लड़ सकते हैं समीर वानखेड़े

    मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चर्चित आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े जल्द ही…

    मुडा स्कैम में मुख्यमंत्री सिर से पांव तक खुद लिप्त हैं, देना चाहिए इस्तीफा: संबित पात्रा

    नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए कहा कि मुडा के चेयरमैन ने अभी-अभी इस्तीफा दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार ने सब्जी&फल या खाने की अन्य सामग्री घूमकर बेचने वालों को बड़ी राहत दी, अब मुफ्त होगा पंजीयन

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    केंद्र सरकार ने सब्जी&फल या खाने की अन्य सामग्री घूमकर बेचने वालों को बड़ी राहत दी, अब मुफ्त होगा पंजीयन

    साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए सरकार ने कसी कमर!, घाट निर्माण सहित कई कार्यों के लिए 5,882 करोड़ रुपये मंजूर

    • By
    • October 17, 2024
    • 1 views
    साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए सरकार ने कसी कमर!, घाट निर्माण सहित कई कार्यों के लिए 5,882 करोड़ रुपये मंजूर

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा& ओरछा का विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर्ष और गर्व का विषय

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा& ओरछा का विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर्ष और गर्व का विषय

    उच्च माध्यमिक शिक्षक 2023: प्रदेश के चार हजार पात्र अभ्यर्थियों को राहत, जारी होंगे नियुक्ति पत्र

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    उच्च माध्यमिक शिक्षक 2023:  प्रदेश के चार हजार पात्र अभ्यर्थियों को राहत, जारी होंगे नियुक्ति पत्र

    नशे के खिलाफ अभियान चलाया& 50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    नशे के खिलाफ अभियान चलाया& 50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

    मध्यप्रदेश में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी में आएगा सुधार

    • By
    • October 17, 2024
    • 0 views
    मध्यप्रदेश में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी में आएगा सुधार