राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकसेवा पात्र, जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने का सुअवसर है

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकसेवा पात्र, जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने का सुअवसर है। उन्होंने डिप्टी कलेक्टरों से कहा कि “लोकसेवा” शब्द का अर्थ गहराई से समझें। जनता की सेवा के भाव को अपने मन में सदैव सबसे ऊपर रखें।  सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने में ही जीवन की सार्थकता है।

राज्यपाल पटेल नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षणाधीन राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अकादमी के महानिदेशक जे.एन. कंसोटिया भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ग़रीब कल्याण कार्यक्रमों को सफल बनाना लोक सेवकों की ज़िम्मेदारी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना उनका मूल कर्तव्य है। अपने सेवाकाल में हमेशा बड़े-बुजुर्गों, दिव्यांगों और वंचितों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि राज्य की सेवा करने के लिए प्रशासनिक तंत्र का अंग बनने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण से जुड़ी बातें, नियमों और अधिनियमों को बारीकी से सीखें। प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक, चुनौतियों के अनुरूप समाधान का दृष्टिकोण अपनाए। उन्होंने प्रशासनिक अकादमी भोपाल द्वारा अधिकारियों को स्वच्छ और संवेदनशील लोक-सेवक बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने राज्य प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई भी दी।

जनजाति समुदाय के साथ संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें

राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश जनजातीय बहुल राज्य है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए जनजाति वर्ग का विकास बहुत जरूरी है। प्रशिक्षु अधिकारी जनजाति समुदाय के प्रति हमेशा सरल, संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें। उनके साथ आत्मीय, सीधा और जीवंत सम्पर्क बनाए। उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने में अपना  योगदान दें।

महानिदेशक नरोन्हा एकेडमी, भोपाल जे.एन. कंसोटिया ने स्वागत उद्बोधन में राज्यपाल पटेल को प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

राज्यपाल पटेल का संचालक प्रशासनिक अकादमी मुजीबुर्रहमान खान ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रशिक्षु अधिकारी सुप्रियंका भलावी और आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा किया। विधि भारद्वाज ने आभार माना। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    अनूपपुर अमरकंटक तिराहा पर वाहन चेकिंग दौरान स्कूल वेन (mp 65za7281)  तेज गति से जा रही थी, वेन को यातायात पुलिस द्वारा रोककर चालक सोनू दाहिया को ब्रईथ एनालाइजर से…

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त  होने से पुलिस कर रही पतासाजी

    नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    नंन्ही बच्ची की  कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    • By
    • October 14, 2024
    • 2 views
    अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’

    • By
    • October 14, 2024
    • 1 views
    चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा’